सोनभद्र, जून 29 -- बभनी। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ब्लॉक बभनी के तत्वावधान में रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम खान की अध्यक्षता में सारथी सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान ड्राइवरों की समस्याओं, सुरक्षा और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा, बीमा योजना, दुर्घटना सहायता और पार्किंग स्थल की व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम खान ने कहा कि ड्राइवर समाज की रीढ़ हैं, लेकिन इनके अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। संगठन जल्द ही ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाएगा। विकास खंड बभनी के बड़होर गांव में करीब 250 ड्राइवर है जो ड्राइवर का रोजगार कर अपना जीवकोपार्जन करते हैं। रविवार की शाम बैठक में नशामुक्ति का भी संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लॉक महासच...