सीतापुर, अगस्त 22 -- सीतापुर, संवाददाता। चीनी के दाम बढ़ने से पहले ही रसोई का बजट बिगड़ा हुआ था। अब राशन और ड्राईफ्रूट के भाव में तेजी ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। पिछले एक माह में गेहूं, चावल, सरसों तेल, रिफाइंड, दाल, चना, राजमा, छोला और चायपत्ती समेत कई जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। वहीं चिरौंजी, किशमिश, बादाम, अखरोट, मखाना और मूंगफली के भाव में भी तेजी आई है। किराना कारोबारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमतें बढ़ने का असर अब खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: रसोई पर दबाव: चावल दाल से लेकर तेल और मसाले तक बढ़े दाममहंगाई का असर महंगाई का सबसे अधिक असर उन परिवारों पर पड़ रहा है जिनका मासिक बजट पहले से सीमित है। दाल, तेल और चावल जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से महीने के राशन का ...