बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों से न्यायोचित मांगों को लेकर शासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे मंडल अध्यक्ष अमित रैकवार, सचिव राजकुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, रज्जाक अहमद अंसारी आदि पदाधिकारियों ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समस्या बताते हुए कहा कि संगणक से सहायक अभियंता सिविल पद पर प्रोन्नति में वर्षों से लंबित उत्पन्न बाधाओं को दूर करते हुए तत्काल प्रोन्नत करायी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...