चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मास्टर स्ट्रोक ऑल इंडिया ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 104 विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर एवं रचनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा एवं उपप्रधानाचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट चित्रकला की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- मास्टर स्ट्रोक ऑल इंडिया ड्राइंग प्रतियोगिता में डीपीएस के 104 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...