ड्राइंग, मैथ्स कॉम्पीटिशन के विजेता पुरस्कृत
रुद्रपुर, मई 12 -- सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला विंग की ओर से होली चिल्ड्रन स्कूल में मंगलवार को ड्राइंग कंपीटिशन एवं मैथ कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज श्री राणा, कार्यक्रम संयोजक ममता गोयल, प्रीति अग्रवाल, गिरजा पंत ने संयुक्त रूप दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज श्री राणा ने कहा कि कॉम्पीटिशन से बच्चों की प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। ममता गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यहां सीमा सिंघल, प्रधानाचार्या रश्मि बुधलाकोटि, कोमल मित्तल, तन्वी जैन, प्रीति अग्रवाल, पूनम झिनझीरिया, अध्यक्ष अमित गोयल, प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल, सचिव मनीष मित्तल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.