ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई का प्रदर्शन
रामगढ़, जुलाई 24 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़, मांडू के तकनीकी मार्गदर्शन में शुक्रवार को इंद्राबाद गांव में ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक, कम लागत और जल व श्रम बचाने वाली तकनीक की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इस विधि में धान की रोपाई की जरूरत नहीं होती और मशीन से सीधे बीज की बुवाई की जाती है। इससे समय, श्रम और लागत की बचत होती है। साथ ही पानी की खपत कम होने के साथ पौधों की दूरी भी समान रहती है। मौके पर किसानों ने मशीन के संचालन को देखा और तकनीक से संबंधित जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.