पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में जिले में तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया। कृषि अध्यापक डॉ. आरपी गंगवार ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में तृतीय स्थान पाने वाले ऋषभ भास्कर और चतुर्थ स्थान पाने वाले नितिन वर्मा को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जूनियर छात्रों के साथ होनहारों ने संवाद भी किया। 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा समारोह में डॉ. आरपी गंगवार, सर्वे...