ड्रमंड कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा किए गए सम्मानित
पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा को परिषदीय परीक्षा 2026 एवं बोर्ड संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन, शैक्षिक नेतृत्व एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। कालेज के उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, कृषि अध्यापक डॉ.आरपी गंगवार, सर्वेश गंगवार, जीपी गंगवार, रमेश पटेल ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.