मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिगना क्षेत्र के भंवरूपुर अजगना, नरैना गांव में शोक की लहर व्याप्त है। हादसे में मृतकों के परिवार से मिलने रविवार को अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहाकि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी स्तर पर भी उनके हित में हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों से मिले विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा इस दौरान चौधरी ने ड्रमंडग...