मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर/जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में बीते रात नौ बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बोलेरो में आग लगने से जिंदा जले एक ही परिवार के छह लोगों का शव थाना क्षेत्र के नरैना गाँव में पैतृक निवास पर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सफेद कपड़ों में लिपटा शव देखते ही बहन बेटियों,परिवार के लोग बेहोश हो गए। बिलखती महिलाओं के करूण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गई। परिवार के लोगों को मलाल इस बात का है कि ना जाने किस मनहूस घड़ी में मैहर देवी धाम में मुंडन संस्कार का प्लान बन गया था। अरुण सिंह की शादी के दस साल बाद काफी मनौती के बाद उनको पुत्र पैदा हुआ था। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर सड़क हादसे में अब तक 11 की मौत, जिंदा जलने वाले 8 एक ही गांव के बड़े प्यार से बेटे का नाम शिवा रखा था। मध्यप्रदेश के रींवा जिले के त्योथर गांव में ब्याही अरुण स...