ड्रमंडगंज घाटी में छह लोगों की मौत से नरैना गांव में मातम
मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद बोलेरो में लगी आग से एक ही परिवार के छह सदस्य और दो रिश्तेदार जिंदा जल गए थे। सभी जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के निवासी थे। गुरुवार को विमलेश्वर महादेव महाश्मशान घाट पर चार चिताओं पर छह शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक घटना के बाद से ही नरैना गाँव में सियापा छाया हुआ है। रह-रहकर महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर माहौल गमगीन हो गया है। शुक्रवार को भी गाँव में घरों में चूल्हे नहीं जले। पास के हरगढ़ बाजार में अधिकतर दुकानों के शटर गिरे रहे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढ़स गाँव निवासी विजय प्रताप उर्फ नन्हें सिंह ने बताया कि यह हादसा नहीं बज्रपात हुआ है। सुबह से शाम तक शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.