मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-135 के रीवा मार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। लालगंज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने घाटी की सड़क को नए सिरे से डिजाइन कराने की मांग उठाई। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से अधिवक्ताओं ने कहा कि फोरलेन मार्ग के मोड़ और ढलान तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। जिससे आए दिन भारी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाल ही में 11 लोगों की मौत की घटना ने समस्या की गंभीरता उजागर करता है। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर ड्रमंडगज घाटी, मोड़ की नए सिरे से डिजायनिंग की मांग की उन्होंने पूरे मार्ग का उच्च स्तरीय...