ड्रमंडगंज के अधेड़ की कोरांव हादसे में हुई मौत, दो जख्मी
मिर्जापुर, मई 11 -- ड्रमंडगंज। प्रयागराज के कोरांव में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में ड्रमंडगंज के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनकी पत्नी और पुत्रवधू जख्मी हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव निवासी 43 वर्षीय धरणीधर पाठक उर्फ छोटे पाठक वाचमैन थे। उनके बड़े भाई रामकृष्ण पाठक की पुत्रवधू रंजना पत्नी सोनू पाठक की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। रात में ही बीमार पुत्रवधू का उपचार कराने के लिए परिवार के सदस्य प्रयागराज जिले के कोरांव स्थित एक निजी अस्पताल जाने के लिए निकले। यह भी पढ़ें- बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी, चालक की मौत धरणीधर की बाइक पर उनकी पत्नी निर्मला और भाई की पुत्रवधू विमला देवी थीं, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.