ड्रग वेयर हाउस से प्राप्त करें एल्बेंडाजोल
बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद मॉपअप राउंड 18 अगस्त से चलेगा। सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ड्रग वेयर हाउस से आवंटित एल्बेंडाजोल दवा प्राप्त कर लें। सीएमएसडी स्टोर से रिपोर्टिंग प्रपत्र भी प्राप्त कर लें। यह निर्देश सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने दिया। सीएमओ ने बताया कि एल्बेंडाजोल व रिर्पोटिंग प्रपत्र रिसीव करने के बाद उन्हें भी जानकारी दें। सीएमओ ने बताया कि आरबीएसके टीम की सहायता से एल्बेंडाजोल व रिपोर्टिंग फार्मेट को सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों तक छह अगस्त तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपने अधीन एक चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए आशा, एएनएम, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अध्यापकों का प्रशिक्षण छह अगस्त तक कराना सुनिश्चित करें। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.