कानपुर, मई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सुरार स्थित जनपदीय ड्रग वेयरहाउस के औचक निरीक्षण में कोल्ड चेन स्टोरेज क्रियाशील नहीं मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। वेयरहाउस उर्सला और हैलट अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति करता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने और व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं के स्टॉक का भंडारण भी देखा और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। उन्होंने भंडारण व्यवस्था को मानकों के अनुरूप बनाए रखने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत कर्मियों का वेतन रोका इस दौरान उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉरपो...