आगरा, जून 18 -- शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला बीच में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायरी दवा वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। शमसाबाद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. सोनी ने बताया कि 16 जून को टोरंट ग्रुप के यूएनएम फाउंडेशन द्वारा गांव नगला बीच में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिविर स्वास्थ्य विभाग की पूर्व अनुमति और सूचना के बिना लगाया गया था। यह भी पढ़ें- जागा स्वास्थ्य विभाग, राजोपुर बहमन में लगाया स्वास्थ्य शिविर शिविर में एक माह से छह वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें दवाएं व सिरप वितरित किए गए। इसी दौरा...