नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ड्रग पर नकेल के लिए कानूनी बदलाव की कवायद - कई स्तरों पर चल रही कवायद नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत सरकार ड्रग मुक्त भारत अभियान को नई गति देने के लिए कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक योजना पर काम कर रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कदम एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) में प्रस्तावित संशोधन हैं, जो ड्रग तस्करों पर कड़ी नकेल कसने के साथ-साथ नशे के शिकार युवाओं के प्रति लचीला और मानवीय रुख अपनाने पर केंद्रित हो सकता है। गृहमंत्री अमित शाह लगातार ड्रग मुक्त अभियान पर नजर बनाये हुए हैं। लगातार संबंधित विभागों की बैठकें हो रही हैं।

ड्रग्स पर नकेल कसने के लिए सरकार की बहुस्तरीय रणनीति सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित संशोधनों में बड़े ड्रग सिंडिकेट, अंतरराष्ट्रीय तस्करों और माफिया नेट...