हरिद्वार, मार्च 7 -- युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर स्थित ड्रग निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि कोई अफसर पिछले दस वर्षों से एक ही स्थान पर कैसे तैनात रह सकता है? शनिवार को प्रदर्शन के दौरान खुराना ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्ट अफसरों को हटाने की बजाय उन पर मेहरबान दिखती है। उनका आरोप है कि वर्षों तक एक ही जगह तैनात अफसर अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे अफसरों और सरकार के कथित गठजोड़ को जनता के बीच जाकर उजागर करेगी। राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि इस सरकार में दिन-प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अफसर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। इस दौरान अमित गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.