नई दिल्ली, मार्च 11 -- अहमदाबाद की एक कोर्ट ने एक इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के मामले में दो विदेशी नागिरकों को 20 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले एक नाइजीरियाई और एक जाम्बियन नागरिक हैं। नाइजीरियाई नागरिक का नाम 37 वर्षीय न्वाओबू क्रिश्चियन अरिन्जे हैं वह नशीले पदार्थ का प्राप्तकर्ता था। दूसरे जाम्बियन नागिरक का नाम हंचबिला जॉन है। उसे दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट में 2.75 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट मामलों की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...