लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- नगर क्षेत्र को सूखे नशे का आदी बनाने पर तुले नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान ने तेजी पकड़ ली है। इसी क्रम में पुलिस ने लगातार तीसरे दिन फिर एक मादक पदार्थ बेंचने वाले को 4.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर के सिंगहिया स्थित निर्वाना होटल के दाहिने तरफ बनी फूस की झोपड़ी के पास एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस वालों को एकाएक सामने देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस वालों को धक्का देकर भागना चाहा। जिस पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। नाम पता पूछते पर उसने अपना नाम सदाकत अली निवासी मोहल्ला महीगिरान-2 थाना पलिया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...