रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (फार्म डी) की डिग्री रखनेवाले विद्यार्थी भी ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हो सकेंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से मंतव्य लेने के बाद इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जेपीएससी ने यह डिग्री रखनेवाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान करने के लिए दोबारा पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। यह पोर्टल 30 अप्रैल से 15 मई शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग से अधियाचना मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर के 30 पदों पर नियुक्ति के लिए 28 जनवरी को विज्ञापन जारी किया था। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू इसके तहत ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई थी। इसलिए, 18 फरवरी 2026 तक डॉक...