ड्रग्स से जुड़े मामले में हरप्रीत सिंह तलवार गिरफ्तार
नई दिल्ली, जून 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3000 किलो ड्रग्स (हेरोइन) से जुड़े मामले में राजधानी दिल्ली में छह ठिकानों पर छापेमारी कर हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया है। तलवार पर 2021 में मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स जब्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएसआई समर्थित इंटरनेशनल ड्रग तस्करी सिंडिकेट में शामिल होने का भी आरोप है। ईडी ने बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ तलवार से जुड़े ठिकानों से कई लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की कीमत कई हजार करोड़ रुपये है। मामले की जांच जारी है। ईडी ने बयान जारी कर बताया कि 24 और 25 जून को हरप्रीत सिंह से जुड़े छह परिसरों पर छापेमारी की गई थी। ड्रग्स के बड़े पैमाने पर आयात से जुड़े इस मामले में हेरोइन को सेमी प्रोसेस्ड टैल्क (पाउडर) में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.