नोएडा, अगस्त 25 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर थाने की पुलिस और अभिसूचना इकाई ने मंगलवार को दो विदेशी ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.07 किलोग्राम ड्रग्स (सफेद पाउडर), चार मोबाइल और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुईं। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों विदेशी तस्करों को स्टेडियम के सामने भूड़ा गांव में एक मकान से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान साबी जोएल निवासी याउंडे कंट्री, कैमरून और अमादा लतीफा निवासी डेल्टा स्टेट, अगबोर नाइजीरिया के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में नशीली दवाईयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तारछात्रों को बेचते थे ड्रग्स सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यूनिवर...