जहानाबाद, जून 15 -- अरवल, निज संवाददाता। ड्रग्स सप्लायर के मुख्य आरोपी को अरवल पुलिस के द्वारा रविवार की रात गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के नाम करण कुमार जो अरवल सिपाह के रहने वाला है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया की कुछ दिन पहले 12 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया था। इस मामले में करण कुमार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि करण कुमार घर पर हैं तभी छापेमारी कर गिरफ्तार किया है एवं जेल भेजा गया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि ड्रग्स के कारोबार में जो भी सम्मिलित है उसके खिलाफ भी छापेमारी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थ बरामद मामले में फरार चल रहे आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...