बांका, मार्च 1 -- अमरपुर(बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर में ड्रग्स एवं सूखे नशे की बिक्री करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की शाम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने माइकिंग कर दुकानदारों को बिना वजह अपने दुकान के सामने गाड़ियां खड़ी नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने गोला चौंक से बस स्टैण्ड तक चाय-पान की गुमटी एवं अन्य दुकानो में छापामारी करते हुए दुकानदारों को सुखा नशा की बिक्री तथा बिना किसी वजह के दुकानों पर भीड़ नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस द्वारा चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। छापामारी अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शहर के लोगों ने बताया कि अमरपुर बस एवं ऑटो स्टैण्ड के आसपास के कुछ दुकानदार धड़ल्ले से क...