पटना, मार्च 28 -- पटना के आलमगंज और रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से 25 करोड़ की स्मैक की तस्करी मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। ड्रग्स तस्कर पिछले डेढ़ वर्ष से सक्रिय थे। वे यूपी के बनारस से ड्रग्स की खेप लाकर गिरोह के 20 लोग द्वारा पटना में ड्रग्स खपा रहे थे। ड्रग्स की तस्करी में बिहार पुलिस का पीटीसी का जवान ऋषिकेश भी शामिल था। वह पुलिस की वर्दी में मादक पदार्थ की खेप पास कराता था। फिलहाल आरोपित जवान फरार है। घटना में शामिल कई सफेदपोश फाइनेंसर और गिरोह के सरगना की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि ड्रग्स तस्करी से बनाई गई आरोपितों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। बताया जाता है कि ड्रग्स तस्करी मामले में बेऊर जेल में बंद एक बड़े तस्कर से पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.