रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग की टीम की बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट में 50 वाहनों के चालान कर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। जबकि ड्रंक एंड ड्राइव में पांच वाहनों को सीज किया है। सभी चालकों के डीएल को छह माह के निलंबित करने की कार्रवाई भी की है। सीज किए गए वाहनों में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन शामिल है। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिम्पल सिंह, गौरव खाती, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह बिष्ट थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.