मधुबनी, जनवरी 23 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद वार्ड चार के औद्योगिक प्रांगण स्थित ड्योढ़ी पोखर में किए गए घाट निर्माण के गुणवत्ता की संपूर्ण जांच होगी। जिला पदाधिकारी अरविंद शर्मा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम की अध्यक्षता एसडीएम कुमार गौरव करेंगे। जांच दल में एसडीएम कुमार गौरव के अलावा झंझारपुर के बीडीओ एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा प्रतिनियुक्ति सहायक अभियंता सदस्य के रूप में शामिल होंगे। 17 जनवरी को जिला पदाधिकारी ने टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आदेश के एक सप्ताह पूरे होने को है। जिला पदाधिकारी ने यह जांच रिपोर्ट आयुक्त के निर्देश पर गठित की है। अपने कार्यालय आदेश में डीएम ने लिखा है कि आयुक्त के सचिव के पत्र के आलोक में यह जांच की जानी है। नगर पर...