ड्यूरो पाइप के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री करने पर पुलिस ने भदोही स्थित देवनाथपुरा बाजार में प्रतिष्ठान पर छापा मारा।
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। ड्यूरो पाइप के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री करने पर पुलिस ने भदोही स्थित देवनाथपुरा बाजार में प्रतिष्ठान पर छापा मारा। चंद्रा हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान और गोदाम से ड्यूरो ब्रांड के नाम से डुप्लीकेट पाइप बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ड्यूरो पाइप इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के प्रबंधन के अनुसार ड्यूरो अथवा इससे मिलते जुलते नाम से, चिन्ह या पहचान का अवैध रूप से उपयोग, निर्माण, भंडारण और बिक्री करने पर संबंधित व्यक्ति और संस्था के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- स्नैक्स फैक्ट्री में दूसरे के ब्रांड का किया जा रहा था इस्तेमाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.