गोंडा, मई 24 -- रुपईडीह, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक निजी अस्पताल कर्मी की मौत हो गई। शहर के आनंद हॉस्पिटल में कार्यरत 28 वर्षीय इनायत अली ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे खिरौरा मोहन के पास गोंडा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक इनायत अली पुत्र मुबारक अली मूल रूप से इब्राहिम पुरवा, थाना कौड़िया के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, वह प्रतिदिन की भांति देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- थावे में सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हादसा इतना भीषण था कि बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने घायल को तत्काल मेडिकल ...