प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। कौंधियारा के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सोमवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गई। डॉ. मधु ड्यूटी पूरी कर कार से वापस लौट रही थी। लेकिन, गौहनिया के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. मधु जायसवाल और कार चालक दोनों को गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. आत्माराम, डॉ. विनोद सिंह, मंडल संयोजक अटल राय, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रविकांत, सोहेल, अशरफ और नीरज यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक से डॉ. मधु और उनके चालक के हालात की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...