सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतवरा गांव निवासी होमगार्ड जवान देव कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे यातायात थाना में तैनात थे और ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार देव कुमार सिंह कारगिल चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे। अपना काम पूरा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथियों ने बताया कि देव कुमार सिंह अपने कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.