अमरोहा, अप्रैल 14 -- अमरोहा, संवाददाता। पीजी करने के बाद स्थानीय निवासी डॉक्टर ने पांच साल बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। मामले में महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ.रंजना खरे ने डॉक्टर को नोटिस जारी किया है। जल्द अपने कार्यस्थल पर तैनाती न लेने पर डॉक्टर को एक करोड़ रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा करनी होगी। हसनपुर क्षेत्र के गांव कोटा निवासी डॉ.पीतम सिंह पुत्र फूल सिंह की सात अक्तूबर 2010 को रायबरेली सीएमओ के अधीन ऊंचाहार पीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनाती हुई थी। ड्यूटी के दौरान उन्होंने रायबरेली सीएमओ के माध्यम से नीट पीजी-2017 प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन बंद, जवाब तलब आवेदन पत्र के साथ 20 जनवरी 2017 को एक करोड़ रुपये का बांड भी जमा किया गया था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.