गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के आयुक्त ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सफाई निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है, उनमें सफाई निरीक्षक सुमित हुड्डा और सफाई निरीक्षक सुमित कुमार शामिल हैं। इन दोनों कर्मचारियों पर ड्यूटी से लगातार नदारद रहने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का समय पर जवाब न देने के गंभीर आरोप हैं।

नागरिक कार्यों में कोताही निगम आयुक्त ने साफ किया है कि जनता के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी। आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों सफाई निरीक्षक 22 मई को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक और इसके बाद 24 मई को वाहनों के निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए थे। इस दौरान जब उच्च...