हरदोई, जुलाई 27 -- हरदोई। संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घोसार गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल जवान को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महेशपुर गांव निवासी आशाराम पीआरडी जवान थे। उनके भाई सत्यराम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे आशाराम ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसार गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शहर कुशल संजय त्यागी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मा...