वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। पुलिस भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर छह शिक्षकों का डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों को भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद छह शिक्षकों ने अलग-अलग तिथियों पर प्रत्यावेदन देकर बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ दिया। इससे पुलिस भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं के संचालन में अव्यवस्था हुई। डीआईओएस ने बताया कि सभी शिक्षकों का जून का वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...