प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यूपी पुलिस के सिपाही की अजीबो गरीब कहानी सामने आ रही है। डॉयल-112 में तैनात रहा यह सिपाही ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के बीच संतकबीर नगर की धनघटा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहा है। पुलिस विभाग से वह करीब तीन महीने से सस्पेंड है लेकिन पुलिस लाइन में अभी तक हाजिर नहीं हुआ है। इस बीच उसकी सपा के कार्यक्रमों में सक्रियता सामने आई है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में मंच से संबोधन करने के साथ सोशल मीडिया पर सपा नेताओं के स्वागत और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पोस्ट भी कर रहा है। गोरखपुर के एसएसपी डा.कौस्तुभ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। श्याम सुंदर चौहान मूल रूप से संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव का रहने वाला है। वह 1994 बैच का सिप...