बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। एसडीओ काजले वैभव नितिन ने शुक्रवार को बियावानी पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन में अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए आठ कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। पंचायत सरकार भवन में बायोमीट्रिक उपस्थिति की जांच के दौरान अधिकांश कुर्सियां खाली मिलीं। मौके पर केवल पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक और रोजगार सेवक ही उपस्थित थे। ड्यूटी से गायब रहने वालों में राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, पंचायत लेखापाल, किसान सलाहकार, ग्रामीण आवास सहायक, कचहरी सचिव, पंचायत तकनीकी सहायक और विकास मित्र शामिल हैं। एसडीओ ने इन सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। वहीं, सुरेंद्र पासवान की जन वितरण प्रणाली की दुकान में स्टॉक और रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.