मुंगेर, अप्रैल 5 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब सख्त तेवर अपना चुका है। मुंगेर सदर अस्पताल में कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता की हद पार करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने और बिना किसी सूचना के गायब रहने वाले कई चिकित्सकों पर गाज गिरी है। सिविल सर्जन डॉ राजू के निर्देश पर न केवल इन डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, बल्कि उनके वेतन में कटौती का भी आदेश जारी कर दिया गया है। सीएस डॉ. राजू ने बताया कि 1 अप्रैल को जब मरीजों की भारी भीड़ थी, तब इमरजेंसी और एसएनसीयू जैसे संवेदनशील वार्डों में तैनात डॉ. असीम बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद पाए गए। जीवन-मौत से जूझते मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद घातक साबित हो सकती थी। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अस...