फरीदाबाद, जून 26 -- नूंह, सरसमल। तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। आदेश के अनुसार एएसआई अनिल कुमार ने आठ जून को अपनी दादी के निधन का हवाला देकर थाना छोड़ने की अनुमति ली थी। उन्हें अगले दिन शाम तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंचे। थाना प्रभारी ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उनका फोन बंद मिला या कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एएसआई 19 जून को वापस ड्यूटी पर पहुंचे। अनुपस्थिति के संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही, लेकिन जांच...