किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज। संवाददाता होली के दिन बुधवार को ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने किशनगंज सदर थाना की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई गुरुवार की सुबह को की गई। एसडीपीओ वन गौतम कुमार की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। किशनगंज सदर थाना में तैनात अवर निरीक्षक रूबी कुमारी की प्रतिनियुक्ति होली पर्व को लेकर नेपालगढ़ कॉलोनी में की गई थी। एसडीपीओ वन ने एसपी को यह रिपोर्ट सौंपी थी की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी बुधवार को अपराह्न् तक नेपाल गढ़ कॉलोनी स्थित प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित नहीं हुई। एसपी ने इसे होली जैसे संवेदनशील अवसर पर आदेशों की अवहेलना,कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता माना। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि होली जैसे संवेदनशील अवसर पर जिले के चिन्हित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.