फिरोजाबाद, मई 17 -- मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने रविवार सुबह 7.50 बजे ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जहां 8.30 बजे तक नर्सिंग ऑफीसर सहित ओटी टेक्नीशियन और वार्ड वॉय ड्यूटी से नदारद रहे। प्राचार्य ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने ट्रामा सेंटर में तैनात लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व एक महिला मरीज का उपचार नहीं करने पर दो चिकित्सकों सहित 10 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की थी। प्राचार्य को लगातार कर्मचारियों के बारे में ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के बारे में शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य रविवार सुबह 7.50 बजे ट्रामा सेंटर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नर्...