दुमका, अप्रैल 19 -- दुमका, प्रतिनिधि।ड्यूटी से गायब डॉ. कुणाल पांडेय के एक मैसेज से पुलिस महकमे व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच खलबली मच गई। नगर थाना की पुलिस मैसेज का सत्यापन करने के लिए शुक्रवार की देर रात में डॉ. कुणाल पांडेय के घर पहुंची। डॉक्टर के घर के सभी सदस्य सामान्य रूप से थे। कोई घटना नहीं हुई थी। दरअसल डॉ. कुणाल पांडेय दुमका के पीजेएमसीएच में पदस्थापित है। वे 10 अप्रैल से बिना बताए ड्यूटी से गायब है। डॉक्टर ने शुक्रवार की शाम में दुमका के डीसी को एक मैसेज किया और उक्त मैसेज में डॉक्टर ने लिखा कि उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जीएनएम छात्राओं के शादी नहीं करने का आदेश हुआ रद्द उक्त मैसेज को दुमका के डीसी ने एसपी को फारवर्ड कर दिया। एसपी ने नगर थाना को उक्त मैसेज को फारवर्ड कर घटना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.