ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज: प्रभारी
गिरडीह, जून 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी डॉक्टरों को चेतावनी जारी की है। प्रभारी के जारी पत्र के माध्यम से सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी गई है। पत्र में कहा गया है कि ड्यूटी से नदारद रहने या उदासीनता बरतने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. सामर्थ सिन्हा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कई चिकित्सक ड्यूटी के दौरान ओपीडी से गायब रहते हैं और मरीजों के इलाज में गंभीरता नहीं दिखाते। यह भी पढ़ें- उपचार व्यवस्था देखने कौड़िहार पहुंचे सीएमओ इससे स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.