ड्यूटी से आते ही होमगार्ड को आया हार्ट अटैक, मौत
रामपुर, मई 31 -- शाहबाद। ड्यूटी से लौटे होमगार्ड को बिस्तर पर लेटते ही हार्ट अटैक आ गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उनकी सांसें थम गई। परिवार में चीत्कार मच उठी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव दिवियानगला निवासी चोबे सिंह (51) होमगार्ड में भर्ती थे। बेटे ने बताया कि उनकी ड्यूटी नगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही है। शनिवार सुबह वह ड्यूटी से लौटकर आए थे और सोने के लिए चले गए। बिस्तर पर जाते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उनके पास पहुंचे तो शरीर ठंडा पड़ चुका था। परिजन उन्हें पहले गांव के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ड्यूटी से आते ही होमगार्ड को आया हार्ट अटैक, मौत इसके बाद सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.