किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आगामी ईद-उल-फितर (ईद) के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि किशनगंज जिला का सीमा क्षेत्र पश्चिम बंगाल से सटा हुआ है तथा वर्तमान में बंगाल विधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.