ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर दो सफाई कर्मियों को नोटिस
संभल, मई 15 -- विकासखंड क्षेत्र के गांव गंगहेटा और शोभापुर खालसा में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर एडीओ पंचायत ने दो सफाई कर्मियों को नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर किए गए निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति गांव गंगहेटा पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते, जिससे नालियां गंदगी और कीचड़ से भरी रहती हैं तथा सड़कों पर पानी जमा रहता है। ग्रामीणों ने गांव में बीमारी फैलने की आशंका भी जताई। शिकायत के बाद एडीओ पंचायत गुरदयाल सिंह ने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगहेटा की सफाई कर्मी शांति देवी तथा शोभापुर खालसा की सफाई कर्मी जगवती ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। इसके बाद दोनों सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.