पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के इमरजेंसी में रविवार की रात्रि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन डॉक्टरों को शोकॉज किया गया है। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि रात्रि 2 बजे जानकारी मिली कि रात में इमरजेंसी में नियुक्त डॉक्टर कार्यस्थल पर मौजूद नहीं है। उन्होंने खुद सुबह 4 बजे अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उस समय तक संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं थे। डॉ अजय ने बताया कि यह घोर लापारवाही है। डॉक्टरों से अनुपस्थित होने के कारण का जवाब मांगा गया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर आगे की कारवाई की जाएगी। इमरजेंसी में अन्य कार्यों में सेवा दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि अक्सर रात्रि में 12 बजे के बाद डॉक्टर इमरजेंसी से गायब रहते है। अस्पताल के ओपीडी में भी सुबह के शिफ्ट में 9 बजे के बजाय कुछ डॉ...