गोपालगंज, अप्रैल 29 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी सासामूसा शुगर मिल में मंगलवार की देर शाम ड्यूटी लगाने के विवाद को लेकर कुछ हमलावरों ने एक कर्मी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसकी पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी खरेया गांव निवासी मनोज तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- विवाद में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.