ड्यूटी में सहायक लोको पायलट हुए बेहोश, आक्रोशित रनिंग कर्मियों ने कंट्रोल ऑफिस में किया विरोध
रामगढ़, मई 27 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक सहायक लोको पायलट बेहोश होकर ट्रेन से झाड़ियों में गिर गया। दूसरे रेल कर्मी की नजर पड़ने पर उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे मामले को लेकर रनिंग कर्मी काफ़ी आक्रोशित हो गए। सैकड़ों रनिंग कर्मी मंगलवार देर रात कंट्रोल कार्यालय बरकाकाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। रनिंग कर्मियों ने बताया कि 26 मई को बरकाकाना के लोको पायलट ओमकार कुमार व सहायक लोको पायलट प्रभु कुमार का चंद्रपुरा से कोई गाड़ी नहीं होने के कारण स्पेयर हेड क्वार्टर किया गया था। ट्रेन संख्या 53347 से दोनों लोको पायलट बरकाकाना पहुंचे। जिसके बाद लोको पायलट को पुनः चैनपुर जाकर गाड़ी काम करने का मेमो थमाया दिया गया। यात्रा क़े क्रम में सहायक लोको पायलट प्रभु कुमार की तबियत ख़राब हो गई थी। उन्होंने टीएलसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.